नीमच । जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 481.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 328.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 450.5 मि.मी., जावद में 566 मि.मी., सिंगोली में 755.6 मि.मी. एवं मनासा में 335 मि.मी.वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 284 मि.मी.जावद में 369 मि.मी.एवं मनासा में 332 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जिले में 24 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 10.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 9 मि.मी., जावद में 26 मि.मी., मनासा में 3 मि.मी एवं सिंगोली में 4.2 मि.मी.वर्षा दर्ज हुई हैं।