Latest News

जिले में अब तक औसत 303.2 मि.मी. वर्षा दर्ज

Neemuch headlines July 3, 2025, 4:42 pm Technology

नीमच । जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 303.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 137 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू-अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 274.6 मि.मी., जावद में 307 मि.मी., सिंगोली में 434.3 मि.मी. एवं मनासा में 197 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में 91 मि.मी.जावद में 173 मि.मी. एवं मनासा में 147 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जिले में 3 जुलाई 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 40.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटे में नीमच में 9, जावद में 41, मनासा में 12 एवं सिंगोली में 101 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं।

Related Post