Latest News

आज ही के दिन इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की। जाने देश दुनिया का इतिहास

Neemuch headlines June 25, 2025, 7:51 am Technology

देश और दुनिया के इतिहास में 25 जून की तारीख पर दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है।

1529: मुगल शासक बाबर बंगाल पर विजय प्राप्त कर अपनी राजधानी आगरा लौटा।

1788: वर्जीनिया अमेरिका का संविधान अपनाने वाला 10वां राज्य बना।

1908: देश की पहली महिला मुख्यमंत्री सुचेता कृपलाणी का जन्म हुआ।

1941: फिनलैंड ने सोवियत संघ पर हमले की घोषणा की।

1947: एन फ्रैंक की ‘डायरी ऑफ ए यंग गर्ल’ आज ही के दिन प्रकाशित हुई थी। इसकी 3 करोड़ प्रतियां बिकीं और इसका 67 भाषाओं में अनुवाद किया गया।

1950: उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच गृह युद्ध शुरू हो गया जिसने आगे चलकर अंतरराष्ट्रीय शीत युद्ध का रूप ले लिया।

1974: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्‍मा कपूर का जन्‍म हुआ।

1975: इंदिरा गाँधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की सलाह पर राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने देश में आपातकाल लगाने की घोषणा की।

2005: ईरान के राष्ट्रपति चुनावों में अति कट्टरपंथी माने जाने वाले महमूद अहमदी नेजाद की जीत की घोषणा।

2009: संगीत और नृत्य की नई परिभाषा लिखने वाले माइकल जैक्‍सन की मृत्यु।

Related Post