Latest News

जिले में अब तक औसत 122.95 मि.मी. वर्षा दर्ज।

Neemuch headlines June 20, 2025, 5:16 pm Technology

नीमच । जिले में चालू वर्षाकाल में अब तक औसत 122.95मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत 28.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी। अधीक्षक भू अभिलेख नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जिले में एक जून से इस वर्ष अब तक नीमच में 97 मि.मी., जावद में 144 मि.मी., सिंगोली में 137 मि.मी. एवं मनासा में 133मि.मी. वर्षा दर्ज की गई हैं। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नीमच में एक मि.मी.जावद में 77 मि.मी. एवं मनासा में 6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले में 20 जून 2025 को प्रात: 8 बजे तक पिछले 24 घंटे में औसत 69.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में नीमच में 44, जावद में 64, मनासा में 49 एवं सिंगोली में 90.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

Related Post