नई दिल्ली। लेह जाने वाला इंडिगो का एक विमान गुरुवार सुबह तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटराडार 24. कॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार दिल्ली से लेह जाने वाली उड़ान 6ई 2006 का परिचालन करने वाला ए320 विमान 2 घंटे से अधिक समय तक आसमान में रहने के बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया। सूत्र ने कहा कि तकनीकी समस्या के कारण विमान दिल्ली लौट आया।