उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी बरसाती नाले के पास बुधवार को भूस्खलन (landslide) होने से उसकी चपेट में आए 2 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जबकि 1 महिला समेत 3 अन्य घायल हो गए।
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार सुबह करीब 11 बजे हुए भूस्खलन का शिकार हुए लोगों को उपचार के लिए ले जाया गया है। पहाड़ी से मलबा और पत्थर आ गिरा जानकारी के अनुसार बरसाती नाले के पास ऊपर पहाड़ी से मलबा और पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र से गुजर रहे कुछ यात्री तथा पालकी संचालक इसकी चपेट में आकर नीचे खाई में गिर गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा जिला आपदा प्रबंधन बल की टीमें खाई में गिरे लोगों को निकालकर ऊपर लाईं।
घायलों में से 1 महिला को हल्की चोटें आई हैं जबकि 2 पुरुष गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए गौरीकुंड भेजा गया है। हादसे का शिकार हुए लोगों की पहचान की जा रही है। इस बीच पुलिस की मौजूदगी में यात्रियों की आवाजाही कराई जा रही है।