Latest News

आज ही के दिन अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।

Neemuch headlines June 18, 2025, 8:02 am Technology

देश-दुनिया के इतिहास में 18 जून की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है। 1576: अकबर और महाराणा प्रताप के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ। 1758: फ्रेंच जनरल बुस्सी ने निजाम सलाबत जंग से जाने की इजाजत ली, जो भारत से फ्रांस की मौजूदगी का अंत था। 1812: अमेरिका के राष्ट्रपति जेम्स मेडिसन ने ब्रिटेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1815: वाटरलू के युद्ध में नेपोलियन बोनापार्ट को हार का सामना करना पड़ा। 1858: झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ग्वालियर के निकट लड़ाई के मैदान में ब्रिटिश सेना से लोहा लेने के बाद मारी गईं। 1941: तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1946: गोवा को पुर्तगालियों से आजाद कराने के लिए पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया गया। 1956: हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पारित हुआ। 1972: ब्रिटिश यूरोपियन विमान 548 उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार 118 लोगों की मौत। 1979: अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ। 1987: एम एस स्वामीनाथन को पहला वर्ल्ड फूड प्राइज मिला। 2009: नासा ने चांद पर पानी की तलाश में विशेष यान भेजा।

Related Post