Latest News

हॉकी एकेडमी में खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल किया गया, 12 से 18 आयु वर्ग के 100 हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया

Neemuch headlines June 17, 2025, 7:27 pm Technology

नीमच ।जिला खेल अधिकारी  विजेंद्र देवड़ा द्वारा बताया गया कि मध्य प्रदेश शासन के खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित मध्य प्रदेश हॉकी पुरुष हॉकी एकेडमी में खिलाड़ियों के चयन हेतु ट्रायल का आयोजन हॉकी एस्ट्रो टर्फ मंदसौर पर किया गया। मध्य प्रदेश हॉकी एकेडमी के हेड कोच  समीर दाद,  लोकेंद्र शर्मा और कंडीशनिंग कोच  आरिफ मौजूद थे।

इस दौरान मंदसौर, रतलाम और नीमच से खिलाड़ी उपस्थित थे। 12 से 18 आयु वर्ग के 100 हॉकी खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। जिसमें स्किल टेस्ट, फिजिकल फिटनेस टेस्ट एवं मैच प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ीयों का आंकलन किया गया।

उत्कृष्ट खिलाड़ियों को फाइनल ट्रायल के लिए भोपाल हॉकी एकेडमी में जाने हेतु चयनित किया गया।

Related Post