केंद्रीय नोडल अधिकारी निर्मोद कुमार, आज से जिले के तीन दिवसीय प्रवास पर रहेंगे

Neemuch headlines June 17, 2025, 5:43 pm Technology

नीमच। जल शक्ति अभियान कैच दी रन 2025 अभियान के तहत ''जल संचय जनभागीदारी, जनकल्‍याणकारी की ओर'' थीम पर अभियान संचालित किया जा रहा हैं। इसके तहत भारत सरकार के इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एण्‍ड इन्‍फार्मेशन टेक्‍नोलॉजी विभाग के संचालक निर्मोद कुमार को नीमच जिले के लिए केंद्रीय नोडल अधिकारी नियुक्‍त किया गया है।

निर्मोद कुमार का आज 18 जून 2025 को नीमच जिले का भ्रमण हो रहा है। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने बताया, कि केंद्रीय नोडल अधिकारी, भारत सरकार के इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स एण्‍ड इन्‍फार्मेशन टेक्‍नोलॉजी विभाग के संचालक श्री निर्मोद कुमार आज 18 जून 2025 को दोपहर 2.30 बजे कलेक्‍टोरेट नीमच में जल गंगा संवर्धन अभियान से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। तदपश्‍चात वे दोपहर 3.30 बजे नीमच विकासखण्‍ड अंतर्गत जल जीवन मिशन एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यो का निरीक्षण करेंगे। निर्मोद कुमार 19 जून को प्रात:10 बजे मनासाविकासखण्‍ड एवं 20 जून को प्रात:10 बजे से जावद विकासखण्‍ड अंतर्गत, जल जीवन मिशन एवं जल गंगा संवर्धन कार्यो का निरीक्षण कर शाम 5 बजे कलेक्‍टोरेट में समीक्षा बैठक लेंगे ।

तदपश्‍चात शाम 5.30 बजे नीमच से प्रस्‍थान करेंगे।

Related Post