देश-दुनिया के इतिहास में 17 जून की तारीख के नाम दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है
1756 : नवाब सिराजुद्दौला ने 50 हजार सैनिकों के साथ कलकत्ता पर आक्रमण किया।
1757: मुर्शीदाबाद पर हमला करने के इरादे से निकला क्लाइव कटवा पहुंचा और उसने किले पर कब्जा कर लिया।
1799: नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
1855: स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पहुँचा।
1917: महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में हृदय कुंज को अपना आवास बनाया।
1938: जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1944: जर्मनी ने द्वितीय विश्वयुद्ध में समर्पण किया।
1970: शिकागो में पहली बार किडनी प्रतिरोपण का ऑपरेशन हुआ।
1974: ब्रिटेन की संसद में बम धमाका, 11 लोग घायल।
1980: अमेरिका ने अपनी 160 परमाणु मिसाइलों को ब्रिटेन में रखने का ऐलान किया ताकि किसी भी संकट की स्थिति में इन्हें चलाया जा सके।
2002: कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास को दोबारा खोला गया।
2004: मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले।
2004: बगदाद में सेना के भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 लोगों की मौत।
2008: देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान 'तेजस' का बेंगलुरू में सफलतापूर्वक परीक्षण।
2008: रूस ने अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा
2012 तक नष्ट करने की दिशा में कदम बढ़ाया।
2008: कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।