मनासा के सुप्रसिद्ध प्रॉपर्टी ब्रोकर मदन वधवा का 70 वर्ष की उम्र में निधन नगर में शोक की लहर

विनय मालपानी April 25, 2025, 7:24 pm Technology

मनासा। पंजाबी समाज के सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता एवं सुप्रसिद्ध प्रापर्टी ब्रोकर मदन वाधवा का 70 वर्ष की उम्र में निधन हो गया, वे पिछले कुछ माह से अस्वस्थ थे।

मदन टालाराम M T के नाम से क्षेत्र में उनको जाना जाता थे प्राप्त जानकारी अनुसार वे क्षेत्र के जाने माने नाडी विशेषज्ञ थे। वे अपने पीछे 1 पुत्र और 1 पुत्री सहित भरा पुरा परिवार छोड़ गए। जैसे उनके निधन का समाचार मिला नगर में शोक की लहर छा गई।

उनकी शवयात्रा कल सुबह उनके निवास ऊषागंज कॉलोनी बैंक आफ़ इंडिया के पीछे मनासा से सुबह निकलेगी।

Related Post