इंदौर पुलिस की कार्रवाई, नकली नोटों के अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़

Neemuch headlines February 4, 2025, 6:05 pm Technology

इंदौर। मध्य प्रदेश का इंदौर जिला हमेशा ही मीडिया में चर्चा का बना रहता है। कभी यहां चोरी के मामले सामने आते हैं, तो कभी डकैती जैसी घटनाएं लोगों के मन में भय पैदा करती है। आम जनता बाजार या फिर भीड़भाड़ इलाके में खुद को सेफ महसूस नहीं करते। यह पुलिस के लिए भी एक गंभीर चिंता का विषय है, जिसे रोकने के लिए लगातार धड़-पकड़ अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके बावजूद, बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आते हैं। जिसका एक ताजा मामला हाल ही सामने आया है। यहां पुलिस ने नकली नोटों का कारोबार करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। MP Indore News लसूड़िया का मामला दरअसल, मामला लसूड़िया थाना का क्षेत्र है। जब 20 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवास नाका क्षेत्र में एक व्यक्ति नकली नोटों को चलाने की फिराक में है। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में नकली नोट जब्त किए गए थे। वहीं, पूछताछ के दौरान उसने अन्य साथियों के बारे में जानकारी दी और बताया कि गिरोह का एक अन्य सदस्य राजस्थान का रहने वाला है, जो कि वर्तमान में नसरुल्लागंज में रह रहा है। जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया। साथ ही आरोपी के पास से नकली नोटों की छपाई में इस्तेमाल होने वाले प्रिंटर, कागज और अन्य उपकरण जब्त किए है। इसके अलावा, बड़ी संख्या में नकली नोट भी बरामद हुए हैं। एसीपी ने दी ये जानकारी एसीपी आदित्य पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली है। पूरे मामले में थाना प्रभारी तारेश सोनी और उनकी टीम का सराहनीय कार्य रहा है।

Related Post