Latest News

इस बजट में किसानों की समस्याओं को दूर किया जाना चाहिए, बजट 2025 को लेकर बोले जीतू पटवारी

Neemuch headlines February 1, 2025, 6:57 pm Technology

भोपाल। भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज आठवां बजट पेश करने वाली हैं। सुबह 11:00 बजे बजट 2025 डॉक्यूमेंट संसद के पटल पर रखा जाएगा। इस बार कई चीजों के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, तो वहीं कुछ चीजे सस्ती भी हो सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं, बजट पेश होने से पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से इस संबंध में बातचीत करते हुए कहा कि इस बार किसानों के मुद्दों पर चर्चा करना चाहिए। किसानों की समस्याओं पर करनी चाहिए चर्चा अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि बजट में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की जानी चाहिए। किसानों के कर्ज माफी की बात, उनकी सहायता, सहयोग और MSP की बात की जाए, ताकि किसान अपने जीवन में सुख-शांति से रह सके। हालांकि, इससे पहले हर बार बजट पेश होने पर देश की जनता निराश ही हुई है।

Related Post