Latest News

दुलाखेडा में, हाड़ कप कपाती ठंड में दिव्यांगों को मिली कंबल की सौगात

Neemuch headlines January 13, 2025, 4:40 pm Technology

नीमच । ग्राम पंचायत दुलाखेडा मे पूरे संसार में पीड़ित मानवता की सेवा के क्षेत्र में दान करने का महत्वपूर्ण पर्व मकर संक्रांति पर्व के पावन उपलक्ष्य में निशक्त दिव्यांगजन व नेत्रहीन बच्चों के आश्रम का उदघाटन किया। इस अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा जांच शिविर एवं दवाइयों का वितरण का वितरण किया निराश्रित आश्रम के दिव्यांग जनों के लिए संस्था द्वारा ठंड से बचाव के लिए कंबल भी बांटे गए । कार्यक्रम का शुभारंभ शांति पाठ मंत्र उच्चारण के साथ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर अतिथियों द्वारा किया गया। निराश्रित आश्रम में सभी प्रकार के वृद्धजन विकलांग, दृ‌ष्टिबाथित, मुखबधिर जन रहते हैं संस्था पदाधिकारियों ने वरिष्ठ जनो का सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभअंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ माणक मोदी व पिंकी ठाकुर द्वारा पहल की गई। आश्रम में 50 निराश्रित लकवा ग्रस्त, दृष्टिहीन दिव्यांग और वृद्धावस्था जैसे निराश्रित लोगों के लिए कंबल बिस्तर आदि की व्यवस्था की गई जहां वह अपना जीवन सहजता के साथ अच्छे से व्यतित कर सके। नीमच युवा शिवसेना एकनाथ शिंदे जिला अध्यक्ष हरीश नायक का योगदान रहा शिवसेना द्वारा निराश्रित आश्रम के दिव्यांग वृद्ध जन दृष्टिहीन बच्चों का पुष्प मालाओं से सम्मानित सम्मा कर उनका होसला बढ़ाया और उन्हें स्वल्पाहार वितरित किए। जमुनियाखुर्द ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रामा गुर्जर ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा संसार में सबसे सर्वश्रेष्ठ सेवा है। शहरों में तो सभी लोग दिव्यांगों विकलांगों रोगियों की सेवा के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्र में दिव्यांगों विकलांगों की सेवा के लिए कोई ध्यान नहीं देता है चिंतन का विषय है। सभी सामाजिक संगठनों उद्योगपतियों समाज सेवियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को दिव्यांगों की सेवा के लिए ग्रामीण क्षेत्र में भी सेवा प्रकल्प के लिए पहल करना चाहिए पहली बार किसी ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के दिव्यांगों की सेवा का सेवा प्रकल्प बिना किसी सरकारी सहायता के प्रारंभ किया गया है जो सम्मान योग्य कदम है। जो भी दिव्यांगों की सहायता के लिए आगे आता है उसे उसका 10 गुना पुण्य वापस मिलता है।

दिव्यांगों को सहायता की नहीं आत्म संबल की आवश्यकता होती है। इसलिए समय-समय पर उनके पास पहुंचकर सभी को उनके स्वास्थ्य कुशलता पूछना चाहिए ताकि इनका आत्मसम्मान बढ़ता रहे और ये आत्म निर्भर होने की ओर अग्रसर होते रहे। यदि दिव्यांग आत्मनिर्भर हो जाते हैं तो समाज में इससे बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं होता है। इस अवसर पर सरपंच देवकरण गुर्जर, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के वरिष्ठ संयोजक, रामपुरा नवजीवन निशक्तजन संस्था के कार्यक्रम संचालक माणक मोदी, पिंकी ठाकुर, एकनाथ शिवसेना जिला अध्यक्ष हरीश नायक, ग्राम दुला खेड़ा सरपंच प्रतिनिधि रामा गुर्जर, नोडल डॉक्टर विवेक शर्मा, राजमल धनोतिया, मानव अधिकार के सदस्य धर्मपाल ग्रोवर गोपाल गहलोत, नागदा सोशयल ग्रुप इंदौर के रजत नागदा, ग्राम सचिव दयाशंकर, मनीष, ईश्वर, मीना शर्मा मदन बुनकर, निर्भय सिंह राजपूत, बादर सिंह वास्केल, डॉ नरसिंह चौहान, कान्हा सिंह राणावत, आजाद मंसूरी, यतेंद्र हरीश दास बैरागी, यतेंद्र राजावत हेमंत व्यास, शिव सैनिक, छोटू ग्वाला, कालू चौहान, अर्जुन यादव, महेश नायक, वीरेंद्र राम रखायानी, विद्यालय परिवार के स्टाफ आंगनबाड़ी स्टाफ ग्राम पंचायत के स्टाफ एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण समाजसेवीआदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कम का संचालन पार्वती मोदी ने किया तथा आभार पिंकी ठाकुर ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Post