लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी बहनों के लिए खुशखबरी है। आज रविवार 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर सीएम डॉ. मोहन यादव शाजापुर जिले के कालापीपल से 1 करोड़ 27 लाख लाड़ली बहनों के खाते में 1553 करोड़ रू जारी करेंगे।
इसके साथ ही 55 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 335 करोड़ रूऔर 27 लाख बहनों के खाते में गैस रीफिलिंग के 27 करोड़ की राशि भी अंतरित करेंगे। इस बार 1.29 करोड़ की जगह 1.27 करोड़ महिलाओं को ही पैसे मिलेंगे क्योंकि 1 लाख 63 हजार महिलाओं को अपात्र घोषित कर दिया गया है। इन महिलाओं की उम्र 60 साल से अधिक हो चुकी है, ऐसे में महिला और बाल विकास विभाग ने इन्हें अपात्र घोषित कर दिया है। 2023 में शुरू हुई थी Ladli Behna Yojana, अबतक 19 किस्तें जारी लाड़ली बहना योजना पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार द्वारा मई 2023 में शुरू की गई थी।इसमें 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था और फिर इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी।
इसके बाद रक्षाबंधन 2023 पर राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपये मिलते हैं।