मुम्बई। साउथ सुपरस्टार और पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ बीते दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अपनी रिलीज के साथ इस फिल्म ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है और एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ती हुई नजर आ रही है। फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। हर कोई अल्लू अर्जुन और अन्य कलाकारों की एक्टिंग के साथ सिनेमैटोग्राफी और डायरेक्शन की तारीफ करता नजर आ रहा है।
अल्लू अर्जुन को फैंस की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। अल्लू एक ऐसे सितारे हैं जिन्होंने तेलुगू सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उनकी कई फिल्मों की अलग-अलग भाष में डबिंग भी की गई है। इसी बीच चलिए आज हम आपको अल्लू अर्जुन की शानदार हिंदी डब्ड फिल्मों के बारे में बताते हैं। Allu Arjun की डब्ड फिल्में पुष्पा यह अल्लू अर्जुन की सबसे सफलतम फिल्मों में से एक है। यही वह फिल्म है, जिसने उन्हें साउथ सुपरस्टार से पैन इंडिया स्टार बना दिया। तेलुगु के अलावा इसे कई भाषा में रिलीज किया गया था और उसके बाद अल्लू ऑडियंस के दिल की धड़कन बन गए। 2021 में आई इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। Pushpa 2 बनी सबसे बड़ी ओपनर, अल्लू अर्जुन ने तोड़ा इन बड़ी हिट फिल्मों का रिकॉर्ड, देखें पहले दिन की कमाई वेदम यह अल्लू अर्जुन की साल 2010 में तेलुगु में आई शानदार फिल्म थी जिसे राधाकृष्ण ने डायरेक्ट किया था। इसमें अर्जुन के साथ अनुष्का शेट्टी, मनोज बाजपेयी, मनोज मंचू सहित कई सितारे नजर आए थे। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म को हिंदी डबिंग में ‘अंतिम फैसला’ के नाम से रिलीज किया गया था। पारूगु साल 2008 में आई इस फिल्म को भास्कर ने डायरेक्ट किया था। इसमें शीला और प्रकाश राज जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
पूनम बाजवा और जयासुधा का कैमियो भी फिल्म में देखा गया था। इसी फिल्म को ‘वीरता द पावर’ के नाम से हिंदी में पेश किया गया था। इसमें दोस्तों एक पर एक ग्रुप की कहानी दिखाई गई थी। यह लोग मिलकर गांव के सरपंच की बेटी को ढूंढने के लिए लोगों की मदद मांगते हैं। जुलाई साल 2012 में आई इस तेलुगू एक्शन कॉमेडी फिल्म को बहुत पसंद किया गया था। इसे त्रिविक्रम श्रीनिवास ने लिखा और डायरेक्ट किया था। फिल्म में अल्लू के साथ हेना डिक्रूजा और राजेंद्र प्रसाद जैसे कलाकार मुख्य किरदार में नजर आए थे। ऑडियंस में से बहुत पसंद किया था और यह बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस ‘डेंजरस खिलाड़ी’ के नाम से हिंदी में पेश किया गया था। बद्रीनाथ यह साल 2011 में आई तेलुगू एक्शन मूवी थी जिसे वीवी विनायक ने डायरेक्ट किया था। अर्जुन के साथ फिल्म में तमन्ना भाटिया ने मुख्य किरदार निभाया था। प्रकाश राज भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। तेलुगु के साथ यह फिल्म हिंदी में भी सक्सेसफुल साबित हुई थी। इस ‘संघर्ष और विजय’ के नाम से पेश किया गया था। 42 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म कभी तेलुगू इंडस्ट्री की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। आर्या 2 यह अल्लू अर्जुन की सफलतम फिल्मों में से एक है। साल 2009 में आई इस एक्शन कॉमेडी फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया था। काजल अग्रवाल लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थी।
नवदीप और श्रद्धा दास को सपोर्टिंग रोल में देखा गया था। इसकी हिंदी डबिंग दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी मौजूद है। इसमें दिखाया गया है की सच्ची मोहब्बत करने वाला लड़का किस हद तक गुजर सकता है। सन ऑफ सत्यमूर्ति ये अल्लू अर्जुन की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है। इसमें पिता और बेटे की शानदार बॉन्डिंग दिखाई गई है। आमतौर पर मां बेटे के प्यार पर फिल्में बनती है लेकिन इस फिल्म में बेटा अपने पिता को मां से ज्यादा चाहता है। सामंथा रुथ प्रभु को इस फिल्म में लीड कैरेक्टर में देखा गया था। इसकी हिंदी डबिंग भी शानदार है।