Latest News

70 लाख महिलाओं को मिलेगा तोहफा, CM आज जारी करेंगे 10वीं किस्त, फिर खाते में आएंगे एक- एक हजार रुपए।

Neemuch headlines December 3, 2024, 12:29 pm Technology

छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना की 70 लाख बहनों महिलाओं के लिए खुशखबरी है।आज 3 दिसम्बर को सीएम विष्णु देव साय महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त के रूप में 652 करोड़ 4 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे।

एक-एक हजार रूपए राशि का अंतरण होते ही उनके मोबाइल में एक बार फिर से खुशियों का नोटिफिकेशन पहुंचेगा। दरअसल, महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं में से एक महत्वपूर्ण योजना है।

इसके तहत छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते हैं। महतारी वंदन योजना के तहत, जिन बहनों का खाता ग्रामीण बैंक में है और जिनमें महतारी वंदन योजना की राशि जमा होती है। पात्र महिलाओं बहनों को मिलते है 1 हजार रुपए मार्च 2024 से राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई इस योजना के तहत कुल 6530 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि आर्थिक मदद के रूप में दी जा चुकी है।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समाज में व्याप्त भेदभाव और असमानता को दूर करते हुए, उनके स्वास्थ्य में सुधार और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके अंतर्गत, पात्र विवाहित, विधवा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

Related Post