Latest News

35 पार की महिलाओं के लिए ये सुपर फूड्स हैं बहुत ज़रूरी हड्डियां बनेगीं मजबूत और मेनोपॉज की तकलीफें भी होंगी कम

Neemuch headlines September 22, 2024, 7:47 am Technology

महिलाओं की उम्र जैसे ही 35 साल के आसपास पहुंचती है उन्हें कई तरह की तकलीफों का सामना करना पड़ता है। हड्डियों में दर्द, पीठ में दर्द, पैरों में दर्द और स्वाभाव में चिड़चिड़ापन जैसी समस्याएं हड्डियों की कमजोरी से जुड़े कुछ लक्षण हैं जो महिलाओं को 35-40 की उम्र में महसूस होती हैं।

पालक:- हार्मोन्स के स्तर में बदलाव के कारण महिलाओं को कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में शरीर को आयरन की अतिरिक्त खुराक की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में पालक और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यह महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी दूर करता है।

दही:- प्रोबायोटिक्स के साथ-साथ दही में कैल्शियम और विटामिन डी पाए जाते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। दही डाइजेस्टिव पॉवर को बढ़ाता है और शरीर को पोषक तत्वों के अवशोषण में मदद करता है।

एवोकाडो :- हेल्दी फैट्स से भरपूर एवोकाडो को मक्खनफल भी कहा जाता है। यह स्किन के लिए भी बहुत ही अच्छा माना जाता है। 35 साल के बाद स्किन में बदलाव आने लगते हैं और स्किन में ड्राइनेस बढ़ने लगती है। स्किन की इलास्टिसिटी कम होने लगती है और स्किन पर झुर्रियां दिखायी देने लगती हैं। एवोकाडो खाने से स्किन को विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स का फायदा मिलता है जो स्किन को यंग बनाए रखता है।

ब्रोकोली:- कैल्शियम और विटामिन के हड्डियों के लिए बहुत आवश्यक तत्व माने जाते हैं जो ब्रोकोली में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ब्रोकोली हड्डियों का वजन बढ़ाती है और कैंसर जैसी बीमारियों से भी सुरक्षा देती है। ब्रोकोली को सब्जी या सलाद के रूप में नियमित खाना चाहिए।

Related Post