नीमच। गौ रक्षा दल प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह सोनगरा जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 8/8/24 को नीमच किलेश्वर महादेव मंदिर से यात्रा का प्रारंभ हुआ जो उज्जैन बाबा महाकालेश्वर के दरबार में पहुंचेगी और उसके पश्चात उज्जैन मुख्यमंत्री निवास पर सभी को रक्षा दल के पदाधिकारी अपनी मांगों का मांग पत्र रखेंगे यात्रा का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रमाता दर्जा दिया जावे वह राष्ट्र माता घोषित की जावे।
मध्य प्रदेश में बंद पड़ी गौशालाओं को चालू करवाना गौचर की भूमि खाली करवाना मध्य प्रदेश में आ रही पशु चिकित्सकों की कमी को पूरी करना एवं अन्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे यात्रा मल्हारगढ़ पिपलिया मंडी मंदसौर दलोदा होती हुई आज शाम 5:00 बजे जावरा पहुंचेगी।
रास्ते में कहीं गो भक्तों ने पुष्प माला पहनकर वह पुष्प वर्षा कर स्वल्पाहार कराकर स्वागत भी किया यात्रा में सम्मिलित गोपाल सिंह सिसोदिया प्रदेश अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद पाटीदार प्रदेश महासचिव बलवीर सिंह चंद्रावत प्रदेश संगठन मंत्री सचिन नागदा संभाग अध्यक्ष हंसराज सिंह हाडा संभाग उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह पवार संभाग महासचिव अंकित जोशी जिला अध्यक्ष नीमच कन्हैयालाल सुथार जिला सचिव सोहनलाल छाजेड़ जिला प्रवक्ता राजेंद्र सिंह बोराना भूपेंद्र सिंह शक्तावत उमेश सैनी नाना उस्ताद कुंदन लक्ष्मण सिंह राठोड़ सुरेन्द्र सिंह परमेश्वर चोहान आदि गौ भक्त यात्रा में शामिल हुए !