मण्डफिया। दिनांक 03 अगस्त 2024 को भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया जिसकी गणना मे प्रथम चरण से प्राप्त राशि 06 करोड़ 11 लाख रुपए आंकी गयी। वही लगातार गणना के बाद दिनांक 06 अगस्त को दुसरे चरण कि गणना हुई जिसकी प्राप्त राशि 04 करोड़ 20 लाख 45 हजार रुपए प्राप्त हुए। दोनों चरणों कि अब तक की गणना 10 करोड़ 31 लाख 45 हजार रुपए हुई है। वही अब तीसरे चरण कि गणना आगे की जायेगी जिसमे भेट कक्ष की जानकारी भी आएगी। इसके पश्चात कुल राशि के साथ सोने और चांदी की जानकारी प्राप्त होगी।