Latest News

मनासा अभिभाषक संघ चुनावों में अनूप बम बने अध्यक्ष, तो ठि. पिपलिया रावजी के कुं.दलपतसिंह राठौड़ निर्विरोध सचिव चुने गए।

Neemuch headlines August 5, 2024, 9:36 pm Technology

मनासा। मनासा शहर में दिनांक 05 अगस्त को अभिभाषक संघ के चुनाव चुनाव हुए इस दौरान चुनाव अधिकारी रमेशचंद्र पाटीदार एवं गिरीराज पाराशर की उपस्थिति में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक कुल 135 मतदाता सदस्यों का नाम वोटर लिस्ट में था।

जिसमे कुल 129 सदस्यों द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया। अध्यक्ष पद के लिए दीपक गेहलोद को 61वोट, अनुप बम को 67 वोट प्राप्त हुए वहीँ 1 वोट निरस्त हुआ।

वही उपाध्यक्ष के लिए मुकेश जोशी को 69 वोट मिले विनौद राठौर 42 वोट प्राप्त हुए एवं सितारा कुरैशी को 17 वोट मिले। इसमें भी 1 वोट निरस्त हुआ। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए अनुप बम 06 वोटो से विजयी रहे। वही सचिव पद हेतु ठिकाना पिपलिया रावजी के कु. दलपत सिंह राठौड़ निर्विरोध सचिव चुने गए।

साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर जितेंद्र गुलाटी निर्विरोध चुने गए तो उपाध्यक्ष पद के लिए मुकेश जोशी चुने गए। एवं सहसचिव पद पर भीमराव फणसे और लायब्रेरियन पद पर पवन बागवान चुने गए।

जैसे ही पदाधिकारियो के नाम की घोषणा हुई। इष्ट मित्रों द्वारा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

Related Post