Latest News

एक्टिजन क्लब द्वारा एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न

Neemuch headlines August 5, 2024, 6:47 pm Technology

नीमच ।जिले के मनासा एवं जावद ब्लॉक के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम नीमच के उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा औधकारी सी. के. शर्मा विशेष अतिथि बीएओ जावद अब्बास बोहरा, बीएओ नीमच सत्यनारायण परमार, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार व्यास एवं नोडल अधिकारी श्रीमती मीनाक्षी शर्मा मैडम थे। यह कार्यक्रम देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे 'एक्टिजन क्लब' कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य बच्चों को सतर्क, जागरूक और सक्रिय नागरिक बनाना है। यह क्लब कक्षा 9 वीं के छात्रों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें प्रत्येक माह 45 मिनट की उत्साहवर्धक, ज्ञानवर्धक, अनुसंधान आधारित, कला आधारित एवं अनुभव आधारित गतिविधियाँ शामिल हैं।

देश के बड़े उद्योगपति, निवेशक और बैंकर वल्लभ भंसाली द्वारा वर्ष 2015 में देश अपनाएं सहयोग फाउंडेशन की स्थापना की, जिसका उद्देश्य बच्चों में नागरिकता के गुणों का विकास करना है। इस कार्यक्रम में संस्था के प्रोग्राम मैनेजर अशोक पांचाल, सुश्री वैष्णवी देशमुख, संजय चौधरी, धीरज राठौर, अजय सेन उपस्थित रहे।

Related Post