Latest News

दिनदहाड़े गांधी वाटिका में हुई चाकू बाजी की घटना, लड़के ने किये लड़की पर कई वार

Neemuch headlines July 31, 2024, 1:52 pm Technology

नीमच। अज्ञात कारणो के चलते गांधी वाटिका में अभी दोपहर लगभग 1:00 बजे एक युवक ने अचानक लड़की पर चाकूओ से कई वार कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के द्वारा लड़की को बचाया गया। जानकारी अनुसार एक युवक जो किसी राजनितिक पार्टी से जुड़ा हुआ भी उसने प्रेम प्रसंग के चलते युवती को नीमच की स्थानीय गांधी वाटिका में चाकू गोद दिया। यहाँ तक की युवक ने युवती पर अधिक बार वार किये।

हालाकि सुचना मिलते ही अति. पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, एसडीओपी यशस्वी शिंदे केंट थाना प्रभारी सौरभ शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल नीमच केंट थाने पर पहुचे। युवती का फिलहाल कोई पता नही चल पाया। वही आरोपी युवक के बारे में पुलिस जांच कर रही है। शीघ्र ही युवक पुलिस गिरफ्त में होगा।

Related Post