Latest News

समता विद्यालय में पौधारोपण कर मनाया ग्रीन डे, हमें पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित करने के लिए धरा को हरा-भरा करना होगा।

Neemuch headlines July 30, 2024, 6:17 pm Technology

सरवानिया महाराज। संस्कार सृजन शिक्षण संस्था द्वारा संचालित समता विद्यालय में मनाया ग्रीन डे। जिसमें छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और खुशी के साथ पौधे लगाए। मंगलवार को समता विद्यालय में ग्रीन डे के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमंत पाराशर टीवीएस शोरूम संचालक, गोविंद पाल गुरु कृपा रेस्टोरेंट संचालक, समाज सेवी दिनेश शर्मा, गोपाल चोहरा नटराज स्टेशनरी के संचालक उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी मुख्य अतिथियों ने विद्यालय संचालक हिम्मत सिंह जैन की की उपस्थित में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिसके पश्चात विद्यालय के संचालक हिम्मत सिंह जैन ने बताया की पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधे पर्यावरण में संतुलन बनाए रखने का काम करते हैं। इसलिए हमें पर्यावरण को संरक्षित व सुरक्षित करने के लिए धरा को हरा-भरा करना होगा इसके लिए आवश्यक है कि हम अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाएं। क्योंकि वृक्षारोपण के माध्यम से ही हम वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग को कम कर सकते हैं। साथ ही कार्बन डाइऑक्साइड के प्रभाव को कम करने के लिए भी वृक्षारोपण आवश्यक है। इसके अलावा पेड़ ना केवल हमें फल और फूल देते हैं, बल्कि वह हमें छाया और शीतलता भी प्रदान करते हैं। एक ओर स्कूली बच्चे पर्यावरण को लेकर जागरूक होंगे। तो वहीं बच्चों के प्रयास से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किया गया योगदान जन-जन को प्रभावित करेगा। कार्यक्रम को हेमंत पाराशर ने भी सम्बोधित किया। इसके बाद स्कूल परिसर में अतिथि व बच्चों ने मिलकर विभिन प्रकार के पौधा का रोपण किया व उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

इस दौरान विद्यालय की छात्र संघ अध्यक्ष कुमारी उमा राठौर एवं इको क्लब की कुमारी हर्षिता जैन भी मंचासीन थी। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुनिता राठौर ने किया वही आभार विद्यालय के प्राचार्य रामलाल कारपेंटर ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के बच्चे व स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Post