पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक, मनु भाकर ने जीता कांस्य

Neemuch headlines July 28, 2024, 4:34 pm Technology

स्टार भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने रविवार को पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल स्पर्धा भारत के लिए पदकों का खाता खोल दिया है। मनु ने ओलंपिक में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। मनु ने 221.7 अंकों के साथ 10 मीटर महिला एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। वे मामुली अंतर से रजत पदक हासिल करने से चूक गईं। आत्मविश्वास से भरी मनु भाकर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शनिवार को यहां ओलंपिक खेलों में भारत के अन्य निशानेबाजों की खराब शुरुआत को पीछे छोड़कर 10 मीटर महिला एयर पिस्टल स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश किया था। कौन हैं आशिक अली, जिन्होंने बचाई गंगा में डूब रहे कावड़िए मोनू सिंह की... भाकर अपने शानदार प्रदर्शन से तीन साल पहले टोक्यो ओलंपिक की निराशा को पीछे छोड़ने में सफल रहीं। टोक्यो में पिस्टल में खराबी के कारण उनका अभियान आगे नहीं बढ़ पाया था, जिससे वह भावुक हो गई थीं।

Related Post