मन्दसौर। 21 से 30 जुलाई तक सूरत गुजरात में आयोजित होने वाली सब जूनियर वेस्ट जॉन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में मंदसौर के 5 खिलाड़ी भाग लेंगे यह जानकारी हॉकी मंदसौर के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया व सचिव अविनाश उपाध्याय में उन्होंने बताया कि बालक व बालिका दोनों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता सूरत में आयोजित की जा रही है। जहां बालक वर्ग में ऋषि मौर्य, अजय कनौजिया, मध्य प्रदेश टीम का हिस्सा होंगे वहीं बालिका वर्ग में हिरवा पुरोहित, शालिनी सिंह व अलविना बी मध्य प्रदेश टीम से इस प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी।
इन खिलाड़ियों का चयन जबलपुर में आयोजित राष्ट्रीय कैंप से उत्कृष्ट खेल के आधार पर किया गया ज्ञात रहे यह सभी खिलाड़ी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित हॉकी फीडर सेंटर वह केंद्र शासित द्वारा संचालित खेलो इंडिया सेंटर के नियमित सदस्य रहे हैं व यहीं से राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई बार अपना लोहा मनवा चुके हैं खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर हॉकी मंदसौर के संरक्षक यशपाल सिंह सिसोदिया, विशाल गोयल, त्रिभुवन कविश्वर, जिला खेल अधिकारी विजेंद्र देवड़ा, हॉकी मंदसौर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप सिंह सिसोदिया, सचिव अविनाश उपाध्याय, कोच रवि कोपरगांवकर, दिनेश यादव, शैलेंद्र मसीह, खेलो इंडिया एन, आई, एस कोच वैभव चौरसिया, मीत चौहान, मंगल बैरागी, ओमप्रकाश गुर्जर, राजेंद्र सिंह, भरत सिंह, शासकीय महाविद्यालय मंदसौर के खेल अधिकारी राजू कुमार, शासकीय महाविद्यालय दलोदा के खेल अधिकारी अब्दुल रज्जाक, सीनियर खिलाड़ी संजय तोमर, मनोज जैन, अंकित मंडोर, राकेश श्रीवास्तव, भारत देवड़ा, अजय सिंह गौड़, कमलेश शर्मा, शैलेंद्र परिहार, पिंटू आर्थर, डॉ हिमांशु यजुर्वेदी दुबेला क्लब के अध्यक्ष विनय दूबेला, अमर क्लब के अध्यक्ष श्री भानु प्रताप सिंह सिसोदिया, आदि ने बधाई दी व उनकी उज्वल भविष्य की कामना की उक्त जानकारी हॉकी मंदसौर के जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कनौजिया ने दी।