Latest News

महावीर जिनालय विकास नगर श्री संघ में साध्वी सोम्यरेखा श्रीजी साध्वी वृंद का चातुर्मासिक प्रवेश कल

Neemuch headlines July 16, 2024, 2:58 pm Technology

नीमच ।जैन श्वेतांबर महावीर जिनालय ट्रस्ट विकास नगर श्री संघ के तत्वाधान में महावीर जिनालय विकास नगर आराधना भवन नीमच पर इस वर्षावास में सागर समुदाय वर्तिनी सरल स्वभावी दीर्घ संयमी प.पू. शील रेखा श्री जी म.सा. की सुशिष्या प.पू. सौम्य रेखा श्री जी म सा, प.पू. सूचिता श्री जी म सा, प.पू. सत्वरेखा श्री जी म साआदि ठाणा का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश 17 जुलाई 2024 बुधवार को होगा । प्रवेश का सोमैया जुलूस बुधवार सुबह 8 बजे गाजे बाजे से जैन भवन से प्रारंभ होकर महावीर जिनालय मंदिर पर पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित होगा। श्री संघ अध्यक्ष राकेश आंचलिया जैन, सचिव राजेंद्र बंबोरिया ने बताया कि इसके बाद पधारे हुए सभी साधर्मिकों की नवकारसी का आयोजन होगा । समस्त समाज जनअधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ लेवें एवं जिन शासन की शोभा बढ़ावे।

Related Post