नीमच। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रीय विचार मंच के मध्य प्रदेश प्रभारी के पद पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार सरावगी की अनुशंसा पर सुश्री ममता पुत्री इंदिरादेवी कैलाशचन्द्र नागदा को विभिन्न महिला वर्ग की समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा कार्यों को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासन राहुल भोवल द्वारा मध्यप्रदेश प्रभारी के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई है। सुश्री ममता एक होनहार प्रगतिशील प्रभावशाली व्यक्तित्व की धनी है। इन्हें मंच के साथ मिलकर कार्य करने के निर्देश प्रदान किए। सुश्री ममता को यह नियुक्ति पत्र आगामी आदेश 09 जुलाई 2024 को जारी किया गया है। जो 3 साल तक के लिए प्रभावी रहेगा। नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि प्रदेश शासन के मुख्य सचिव मध्य प्रदेश भोपाल, डी जी पी मध्य प्रदेश भोपाल,प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मध्य प्रदेश,एसपी नीमच मध्य प्रदेश ,सूचना जन संपर्क अधिकारी नीमच मध्यप्रदेश , नरेश धाकड़ अध्यक्ष डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्रिय विचार मंच मध्य प्रदेश, मप्र शासन के मुख्यमंत्री मोहन यादव, श्रीमति चम्पा जैन, सुगन जैन मुनीम, राष्ट्रीय कार्यकारी सचिव भोपाल मध्यप्रदेश, को अवलोकन व कारवाई के लिए प्रेषित किया गया है।