Latest News

अरावली गौशाला मैं लगाएंगे 151 छायादार पौधे प्रकृति को हरा भरा करने के लिया संकल्प

विनोद पोरवाल। July 8, 2024, 5:50 am Technology

कुकड़ेश्वर। अरावली गौशाला में पौधारोपण अभियान का श्री गणेश किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा गौशाला परिसर में पांच पौधों का रोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस वर्ष हरियाली अमावस्या तक गौशाला परिसर में 151 पौधों को लगाने का लक्ष्य अरावली गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा लिया गया, साथ ही सभी नव रोपित पौधों की समुचित सुरक्षा जाली ट्रीगार्ड इत्यादि से कव्हर कर उन्हें पेड़ बनाने का संकल्प भी गौ सेवकों द्वारा लिया गया, नवरोपित पौधों को उपलब्ध कराने का कार्य स्वयंसेवक यश मौर्य द्वारा किया गया इस अवसर पर अरावली गौ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कैलाश राठौर, संघ के राजेंद्र भट्ट, विनोद जागोलिया, मुकेश कच्छावा, निर्मल चंद्रावत, हिमांशु गोस्वामी, अजय जागोलिया सहीत बड़ी संख्या में विवेकानंद शाखा के स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Related Post