Latest News

रामपुरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई संपन्न

महावीर चौधरी July 6, 2024, 7:35 am Technology

रामपुरा। रामपुरा तहसील मुख्यालय में आज शुक्रवार को आगामी त्योहारों को देखते हुए थाना परिसर रामपुरा में शांति समिति की बैठक का आयोजन आज सायं 5:00 बजे कि गई। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी मनासा पवन बारिया ने बताया कि सभी त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मना कर शासन की गाइडलाइन अनुसार शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। वहीं इस पर विस्तृत चर्चा हुई बैठक में, एसडीओपी विमलेश उईके, तहसीलदार रामपुरा मुकेश निगम, थाना प्रभारी विकास पटेल, सीएमओ कन्हैयालाल सूर्यवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार एवं नगर के गणमान्य नागरिक गण, पत्रकार बंधु एवं सभी विभागों के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Related Post