Latest News

भाजपा ने जिन नेताओं को प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है उनमें वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक आदि शामिल हैं।

Neemuch headlines July 5, 2024, 7:41 pm Technology

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों की समाप्ति के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने के उद्धेश्य से प्रदेश प्रभारियों और प्रदेश सह प्रभारियों की नियुक्तियां की हैं, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज इन नियुक्तियों के आदेश जारी कर दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने इन नियुक्तियों में अंडमान निकोबार और अरुणाचल प्रदेश, दादरा एंड नगर हवेली और दमन दीव, छत्तीसगढ़, गोवा, झारखंड, लद्दाख, मणिपुर, मेघालय,मिजोरम, नागालैंड, पुडुचेरी, सिक्किम में केवल प्रदेश प्रभारी नियुक्त किये हैं वहीं बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, ओड़िसा, पंजाब और उत्तराखंड में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किये हैं। विश्व विजेता भारतीय क्रिकेट टीम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ये खास मुलाकात और दिलचस्प बातें, पढ़ें किसने क्या कहा इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी पार्टी ने अंडमान & निकोबार का प्रभारी रघुनाथ कुलकर्णी को, अरुणाचल प्रदेश का प्रभारी अशोक सिंघल (विधायक) को बनाया है, वहीं बिहार का प्रभारी विनोद तावड़े को और सह प्रभारी दीपक प्रकाश (सांसद) को, छत्तीसगढ़ का प्रभारी विधायक नितिन नबीन को नियुक्त किया है। इसी तरह दादरा-नगर हवेली और दमन- दीव का प्रभारी विधायक दुष्यन्त पटेल को, गोवा का प्रभारी आशीष सूद को बनाया है, हरियाणा के लिए पार्टी ने प्रभारी की जिम्मेदारी डॉ. सतीश पूनिया को दी है और सह प्रभारी क दायित्व सांसद सुरेंद्र सिंह नागर को सौंपा है, इन राज्यों की तरह ही अन्य राज्यों के लिए भी पार्टी ने जिम्मेदारी तय कर दी है।

Related Post