Latest News

इनरव्हील डायमंड ने नवीन सत्र का शुभारंभ पौधरोपण और मैराथन से किया

Neemuch headlines July 2, 2024, 4:29 pm Technology

नीमच। इनरव्हील पीड़ित मानवता की सेवा का माध्यम है। सेवा से व्यक्तित्व का विकास होता है महिलाएं ज्यादा से ज्यादा सेवा के क्षेत्र में आगे आएं तभी उनका जीवन सार्थक साबित होगा । सेवा के लिए सभी संघर्श करे और हारकर भी जीतना सिखे । बुर्जगों की सेवा तथा बच्चों को सुंस्कार सिखाएं तभी हमारा समाज प्रगति करेगा ।

यह बात इनरव्हील क्लब आॅफ नीमच डायमण्ड की अध्यक्ष पूजा खण्डेलवाल द्वारा पौधरोपण व विजन किड्स स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। सकारात्मक उद्देष्य के साथ हमें पीड़ित मानवता की सेवा के लिए सजग रहना होगा । पीड़ित और असहाय की सहायता के लिए सभी को मिलकर आगे बढ़ना होगा तभी समाज और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास होगा । इस वर्ष हमारे क्लब द्वारा पर्यावरण, शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी विषेश ध्यान दिया जाएगा। इसी प्रकार आज सत्र के शुभारंभ दिवस पर विजन पब्लिक स्कूल के छात्र एंव छात्राओं के साथ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए मैराथन व पब्लिक गार्डन में पौधरोपण किया गया।व सभी बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा हेतु संकल्प दिलाया। इस मौके पर क्लब सचिव अर्पिता जिंदल,आई. पी.पी. किरण जैन, पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान उपाध्यक्ष पूजा गर्ग, एडिटर पलक खण्डेलवाल,एकता पंवार, प्रियंका सैनी, श्रुती खण्डेलवाल, दीपिका खण्डेलवाल एवं स्कूल स्टॉफ सहित क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रही।

Related Post