रामपुरा। रामपुरा नगर में आज सोमवार को भारतीय दंड विधान 1 जुलाई 2024 दंड प्रक्रिया संहिता भारतीय साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 लागू होने पर रामपुरा थाना पर जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें नगर के प्रबुद्ध जन, जनप्रतिनिधिगण, नागरिक गण, पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। इस अवसर पर थाना प्रभारी विकास पटेल ने बताया कि नवीन अपराधिक अधिनियम के तहत नया अधिनियम लागू होने से जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया है।
जिसमें नागरिकों को अधिनियमों की जानकारी देते हुए यह कार्यक्रम आयोजित कर जनता को जागरुक किया जा रहा है।