सिंगोली। देश मे नवीन आपराधिक अधिनियम आज से लागू हो गया है। इस बात को लेकर पुलिस थाना परिसर मे जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे आईपीसी की विभिन्न धाराओ को अब ने एनबीएस मे परिवर्तित धाराओ जिसमे नवीन भारतीय न्याय संहिंता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता ओर भारतीय साक्ष्य अधिनियम के बारे मे विस्तार से बताया गया। इस दौरान तहसीलदार राजेश सोनी थाना प्रभारी बी एल भाबर नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन भाया उपाध्यक्ष मोतीलाल धाकड भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम मंचासीन थे।
कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने ओर आभार बी एल भाबर ने व्यक्त किया।