नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन ने अधिकारी- कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट एम्पलाई ऑफ दी मंथ पुरस्कार के तहत माह जून-2024 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न विभागों के 12 अधिकारी-कर्मचारियों को बेस्ट एम्पलाई ऑफ दी मंथ पुरस्कार से सम्मानित किया।
कलेक्टर दिनेश जैन एवं एसपी अंकित जायसवाल ने कलेक्टोरेट में आयोजित कार्यक्रम में 12 अधिकारी-कर्मचारियों को बेस्ट एम्पलाई ऑफ दी मंथ के पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह में जिला पंचायत सीईओ श्री गुरूप्रसाद, सुदीप डोरिया सिटी मिशन मैनेजर गोपाल परमार सहायक ग्रेड -3, अजय सिंह पवार, हिरेन्द्र सिंह राठौड, देवप्रकाश ग्रेड-2, हुकुमचन्द कुमावात जिला प्रबंधक आजीविका मिशन, प्रकाश पालिया सहायक प्रबंधक आजीविका मिशन जिला पंचायत नीमच, राजेन्द्र कुमार चौहान, प्रबंधक आजीविका मिशन, श्रीमती सीमा तिवारी प्रा.शि. एकीकृत शा.मा.वि. बमोरा, श्रीमती सावित्रि बाई भृत्य मत्स्योंद्योग नीमच, के.एल. सूर्यवंशी सीएमओं रामपुरा को सम्मानित किया गया। इस मौके पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती प्रीति संघवी, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, सुश्री किरण आजना,, चन्द्रसिंह धार्वे, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।