जीरन। देशभर में आज दिनांक 1 जुलाई 2024 से अंग्रेजों के जमाने के बनाए हुए कानून को रद्दोबदल करते हुए नया भारत नया विधान आज से लागू हो गया है। जिसमें प्रमुख रूप से तीन नए कानून में संशोधन किया गया है। इसी विषय को लेकर आम जनता में जानकारी और जागरूकता को लेकर जीरन पुलिस थाने पर नवीन अपराधिक अधिनियम जागरूकता अभियान चलाया गया जीरन थाने पर भी आज प्रातः 12:00 बजे जनप्रतिनिधियों,नगर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकार बंधुओ,की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन, जीरन नायब तहसीलदार कमलेश डुडवे ने उपस्थित लोगों को नया भारत नया विधान के बारे में पूरी जानकारी दी और उपस्थित गणमान्य नागरिकों की समस्या का समाधान किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक राजनीतिक दलों के नेता जनप्रतिनिधि, नगर सुरक्षा समिति सदस्य, पत्रकार बंधु, आमजन और जीरन थाने के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे और नए कानून के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।