ग्राम कनावटी में चरित्र शंका को लेकर पत्नि की हत्या, हत्यारा पति गिरफ्तार, पुलिस थाना नीमच केंट को मिली सफलता

Neemuch headlines June 25, 2024, 3:10 pm Technology

पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21/22. 06. 2024 की मध्यरात्रि कनावटी में हुई महिला की हत्या के मामले में महिला के पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।

जानकारी अनुसार दिनांक 21.06.24 की रात्रि को विनोद ने पत्नि हिना उर्फ हेमलता के साथ चरित्र शंका को लेकर झगडा किया था। रात को 11.00 बजे करीब हिना उर्फ हेमलता, विनोद नायक दोनों कमरे में जाकर सो गये थे। दिनांक 22.06.24 को मृतिका के भाई मिथुन एवं परिवारजनों के द्वारा सुबह 07. 00 बजे करीबन उठकर देखा तो जिस कमरे विनोद व हिना सो रहे थे। उनको उठाने गये तो आवाज लगाने पर जवाब नहीं आने पर दरवाजा केवल जुडा हुआ था कुंदी नही लगी थी। दरवाजा खोलकर देखा तो विनोद नहीं दिखा व हिना चित अवस्था में पडी होकर उसकी नाक से झाग नुमा लाल रंग का व सफेद रंग का पदार्थ निकल रहा था। हिना को आवाज लगाई तो हिना नही बोली। मिथुन ने हाथ लगाकर हिना को उठाने का प्रयास किया तो हिना का शरीर व हाथ कडक हो गया था तथा उसकी सांस भी नहीं चल रही थी तथा हिना मृत अवस्था में पड़ी थी व विनोद पत्नि हिना के साथ रात्रि में कमरे में सो रहा था। जो उठकर चला गया था।

हिना उर्फ हेमलता को चरित्र शंका को लेकर मोबाईल चार्जर की केबल से गला दबा कर विनोद ने हत्या कर दी है। मर्ग जांच पर से थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 292/2024 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अलग-अलग टीमें गठित की जाकर विवेचना तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबीरों की सहायता से आरोपी को गिर करने में थाना नीमचकेंट टीम को सफलता हासिल हुई। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक सौरभ शर्मा, उनि. शिशुपालसिंह गौर, उनि लक्ष्मण सिंह राठौर, सउनि श्यामलाल नागलोथ, प्रआर. श्रीपालसिंह चन्द्रावत प्रआर. प्रदीप शिन्दे (सायबर सेल नीमच). प्रआर. सुरेश बोराना, प्रआर. आजाद सिंह, आर. लखन प्रताप सिंह (सायबर सेल नीमच) आर. कुलदीप सिंह (सायबर सेल नीमच) एवं सउनि सुरज कुमार, राकेश, विरेन्द्र व देवेन्द्र कोतवाली निम्बाहेडा राजस्थान का भी सराहनीय योगदान रहा।

Related Post