Latest News

नगर पालिका की लचर व्यवस्था कारण पेयजल सप्लाई ठप हुई.

Neemuch headlines June 23, 2024, 7:30 pm Technology

नीमच । हमेशा सुर्ख़ियों रहने वाली नीमच नगर पालिका अपनी लचर व्यवस्था के कारण जैसे-जैसे गर्मी आगे बढ़ रही है वैसे ही सभी वार्डों में पेयजलापूर्ति समय पर सप्लाई नहीं होने से हालात बिगड़ चुके हैं।

जलकल शाखा की सभापति भी वार्डों में पेयजलापूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त नहीं कर पा रही है। समय पर सप्लाई नहीं होने से पानी लिए दर-दर भटकते हुए देखा गया। तीसरे दिन भी ठीक से पेयजल सप्लाई नहीं होने का बहाना नगर पालिका को मिल जाता है। बगैर सूचना के कभी मोटर खराब, कभी टंकी खाली होना या कभीजगह-जगह पाइपलाइन फूटने से या लीकेज होने के कारण सामने आते हैं। जिसके कारण रविवार को शेड्यूल अनुसार पानी सप्लाई नहीं हो पाया है। ज्ञात रहे वेसे भी गंदा-मटमेला पानी पीने को वार्ड वासी मजबूर है। नगर पालिका प्राइवेट कंपनी पर आंखे बंद कर भरोसा कर रही है। जिसका खामियाजा नीमच शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है। शहर के जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों को कोई लेना-देना नहीं है। ऐसा ही मामला लगभग सभी वार्डों में देखने को मिला जहां आठवें दिन सप्लाई सुचारू रूप से नहीं हो पाई।

वही बंगला 20 में भी तीसरे-चौथे दिन भी पेयजल सप्लाई नहीं हो पाई। जिससे वार्ड वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा व अपने निजी साधनों से पानी के लिए निजी साधन से भटकते हुए देखा गया। वार्ड 34 की निष्क्रिय पार्षद के द्वारा कभी अपने वार्ड में पार्षद बनने के बाद आज तक निरीक्षण नहीं किया। वार्ड में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नल नहीं आने पर पानी के टैंकर की व्यवस्था की जा रही है। ना ही साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है।

Related Post