जावद । प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय जावद के तत्वावधान में 21 जून शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित चिल्ड्रन एकेडर्मी स्कूल परिसर पर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था जावद के द्वारा विश्व शांति के लिए और आत्मानुभूति के लिए शाखा जावद की प्रमुख सुश्री योगिता दीदी एवं सुश्री माला दीदी के द्वारा 21 जून शुक्रवार को सायंकाल 6 बजे से सायंकाल 7.30 बजे तक राजयोग शिविर मेडिटेशन का बोध करवाया।
आयोजन में प्रेस क्लब जावद तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी, माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ प्रहलाद काबरा (प्रभात) भी पहुंचकर लाभ लिया। शाखा प्रमुख सुश्री योगिता दीदी ने गुरूमंत्रो से अध्यात्मिक मंद मंद भजनो की ध्वनि से विस्तार से राजयोग के बारे में समझाया साथ ही प्रतिदिन केसा राजयोग करना है इसके लिए अध्यात्मिक भजनो के साथ अवगत कराया। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नारायण सोमानी, वरिष्ठ प्रहलाद काबरा, अशोक सुरागी, दीपक सुरागी, शंभुलाल मंदारा, रमेश सुथार, भंवरलाल जाजपुरा, कमलाबाई काबरा, किरण सोनी, रचना सिंहल, समता सुरागी, नानीबाई मंदारा, कांता माताजी सहित महिला, पुरूष, बच्चों ने अध्यात्मिक राजयोग का लाभ उठाया। आयोजन स्वल्पाहार के साथ सम्पन्न हुआ।