नीमच। जय गणेश परिवार की पहल जीव सेवा विकास अभियान की पावन श्रृंखला में लेवडा गौशाला में पहुंचकर मातृशक्ति ने निर्जला एकादशी के पावन उपलक्ष्य में गौ माता का आरती पूजन किया। गौ माता को हरी घास खिलाकर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर जीव सेवा विकास अभियान की कई मातृशक्तियों ने गौशाला में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण की प्रिय गौ माता की पूजा अर्चना की। गौ सेविका श्रीमती उषा नीमा की पावन पुण्य स्मृति में गौमाता को हरी घास का आहार खिलाया। इस अवसर पर नागदा मेनारिया समाज के जिला अध्यक्ष बाबूलाल नागदा, घनश्याम नीमा, शकुंतला नीमा, निलेश नीमा, राजकुमार शर्मा, पवन शर्मा, दर्शना नीमा, मंजू, नीमा, प्रथम नीमा, प्रियम नीमा सहित अन्य गणमान्य गौ सेवक उपस्थित थे।