नीमच जिले में भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता इन राउंड में यहाँ से इतने वोट से आगे, पिछला रिकार्ड तोड़ा

Neemuch Headlines June 4, 2024, 3:59 pm Technology

नीमच। लोकसभा चुनाव 2024 में नीमच में मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है जिसमें मनासा के 18 वे राउंड में भारतीय जनता पार्टी के सुधीर गुप्ता को 105854 मत प्राप्त हुए वहीं दिलीप गुर्जर को 40811 मत प्राप्त हुए।

वही नीमच में 13 वें राउंड में भाजपा को 89569 मत कांग्रेस को 37538 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जावद में 16 वे राउंड में भाजपा 92909 कांग्रेस 37738 मत मिले। इस तरह भाजपा नीमच में कुल 295535 मत मिले कांग्रेस को 118592 मत मिले। इस प्रकार भाजपा के सुधीर गुप्ता इन तीनो विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार से 176643 मतों से आगे चल रहे है।

वही नीमच मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सुधीर गुप्ता कुल 413876 वोट से आगे चल रहे है।

Related Post