नीमच। लोकसभा चुनाव 2024 में नीमच में मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है जिसमें मनासा के 10 वे राउंड में भारतीय जनता पार्टी के सुधीर गुप्ता को 61346 मत प्राप्त हुए वहीं दिलीप गुर्जर को 24044 मत प्राप्त हुए।
वही नीमच में 7वें राउंड में भाजपा को 45693 मत कांग्रेस को 21101 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जावद में 11 वे राउंड में भाजपा 62380 कांग्रेस 26363 मत मिले।
इस तरह भाजपा नीमच में कुल 169419 मत मिले कांग्रेस को 71508 मत मिले। इस प्रकार भाजपा के सुधीर गुप्ता इन तीनो विधानसभा में कांग्रेस उम्मीदवार से 970911 मतों से आगे चल रहे है।
वही नीमच मंदसौर संसदीय क्षेत्र में भाजपा के सुधीर गुप्ता कुल 253026 वोट से आगे चल रहे है।