नीमच। लोकसभा चुनाव 2024 में नीमच में मतगणना का कार्य शुरू हो चुका है जिसमें मनासा के तीसरे राउंड में भारतीय जनता पार्टी के सुधीर गुप्ता को 26129 मत प्राप्त हुए।
वहीं दिलीप गुर्जर को 9258 मत प्राप्त हुए। वही नीमच में भाजपा को 38564 मत कांग्रेस को 14707 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार जावद में भाजपा 21316 कांग्रेस 10694 मत मिले।
इस तरह भाजपा नीमच में कुल 86009 मत मिले कांग्रेस को 34659 मत मिले। इस प्रकार भाजपा के सुधीर गुप्ता तीसरे राउंड मे कांग्रेस उम्मीदवार से 51110 मतों से आगे चल रहे है।