हरवार। समीपस्थ गांव कुचडौद के ठाकुर राजेंद्र सिंह जी चौहान ठिकाना कुचडौद का 100 वर्ष की उम्र में शनिवार 01 जून को देवाहसान हो गया। जिनकी शव यात्रा 2 जून को प्रातः गांव के प्रमुख मार्गों से निकाली गई।
आप ग्राम पंचायत कुचडौद के पूर्व सरपंच सूरजसिंह चौहान के पिता व जयपाल सिंह विजयपाल सिंह के दादाजी थे। ठाकुर राजेंद्र सिंह जी सरल धार्मिक स्वभाव व संत प्रवृत्ति के व्यक्तित्व के धनी थे प्रभु भक्ति में आपका जीवन हमेशा लीन रहा। दीन-दुखियों की मदद करने में हमेशा अग्रणी रहते थे। अंतिम यात्रा में बैंड बाजों के साथ चकडौल निकाली गई अंतिम संस्कार उनके निजी खेत पर किया गया।अन्तिम यात्रा में हजारों की संख्या में समाजजनों सहित क्षेत्रवासियों ने शामिल होकर श्रद्धांजलि दी।