एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक, मोदी सरकार फिर करेगी सत्ता में वापसी, मोदी की सुनामी इतनी सीटो पर करेगी राज

Neemuch headlines June 1, 2024, 8:22 pm Technology

नीमच। लोकसभा चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं। PMARQ EXIT POLL के मुताबिक, NDA KA 359 सीटें, इंडिया अलायंस को 154 सीटें मिल रही हैं। जबकि अन्य को 30 सीटें मिल रही हैं। वहीं MATRIZE EXIT POLL के अनुसार, NDA को 353- 368, इंडिया अलायंस को 118-133, जबकि अन्य को 43-48 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

एग्जिट पोल से पहले :-

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन 295 से ज्यादा सीटें जीतेगा। एग्जिट पोल को लेकर मेरी पार्टी के नेता टीवी डिबेट में भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि हम सच्चाई देश के सामने रखेंगे। वहीं लोकसभा चुनाव के सातवें चरण का मतदान भी खत्म हो गया है। सातवें चरण में देश के 7 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 57 सीटों पर वोटिंग हुई। अब 4 जून को वोटों की गिनती होगी और नतीजे सामने आएंगे। देश भर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव हुए हैं। लोकसभा चुनाव के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी हुए हैं। सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भी विधानसभा चुनाव हुए हैं।

Related Post