नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, चरित्र पर शक करते थे पति और सास, दोनों गिरफ्तार

Neemuch headlines May 29, 2024, 2:57 pm Technology

दुर्ग। जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। मामले में पुलिस ने पति और सास को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मृतक महिला के पति और सास के द्वारा आए दिन उसके चरित्र पर शक कर प्रताड़ित किया जाता था। जिससे आहत होकर महिला ने आत्महत्या कर ली। पुलिस की जांच में पति और सास के द्वारा आत्महत्या के लिए प्रेरित करना पाया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, 7 नवंबर 2023 को नेवई थाना क्षेत्र के स्टेशन मरोदा में रहने वाली एक नवविवाहिता की फांसी लगाकर आत्माहत्या की थी। पीड़िता के परिजनों ने पति और सास पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी छाया उर्फ मधुटंडन उम्र 22 साल को उसका पति रूपेन्द्र टंडन और सास ममता टंडन के द्वारा आये दिन चरित्र पर शक कर प्रताडित किया जाता था। पुलिस ने पीड़िता के मोबाइल को जब्त कर साइबर सेल को भेज दिया था। जांच में पाया गया कि पति और सास ने महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Post