Latest News

हिमाचल में बोले पीएम मोदी मुझे ताकतवर और विकसित भारत बनाने के लिए आपका आशीर्वाद चाहिए

Neemuch headlines May 24, 2024, 5:35 pm Technology

नीमच। देश का लोकसभा चुनाव अब अपने अंतिम दौर में यानि सातवें चरण में पहुंच गया है, प्रचार के अंतिम पड़ाव पर देश की राजनीतिक पार्टियों के नेता अब पूरा जोर लगा रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी क्रम में आज हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं, वे शिमला पहुंचे और उन्होंने यहाँ देश को ताकतवर और विकसित बनाने के लिए जनता से वोट मांगे, प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि इन लोगों में तीन बातें कॉमन हैं ये घोर साम्प्रदायिक हैं, ये घोर जातिवादी हैं, ये घोर परिवारवादी हैं। समय बदला है, लेकिन मोदी नहीं बदला है, मेरा हिमाचल से वही पुराना रिश्ता है प्रधानमंत्री शिमला पहुंचे तो उन्होंने कहा मेरे लिए न नाहन नया है और न ही सिरमौर नया है, लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि आज का माहौल नया है। जब देश मोदी को जानता नहीं था, तब भी आप लोगों ने मुझे आशीर्वाद और प्यार देने में कोई कमी नहीं रखी। समय बदला है, लेकिन मोदी नहीं बदला है। मोदी का हिमाचल से वही पुराना रिश्ता है, मैं एक बार फिर आपसे आशीर्वाद मांगने आया हूँ लेकिन मुझे ये आशीर्वाद मेरे लिए नहीं चाहिए, मेरे परिवार, मेरी जात-बिरादरी के लिए नहीं चाहिए। मुझे आशीर्वाद चाहिए, ताकतवर भारत बनाने के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, विकसित हिमाचल के लिए।

Related Post