Latest News

KUNO के बाद अब गांधी सागर अभ्यारण्य होगा चीतों का नया ठिकाना! निरीक्षण के लिए केन्या से पहुंची टीम

Neemuch headlines May 24, 2024, 2:52 pm Technology

भोपाल। मध्य प्रदेश में श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क के बाद अब चीतों का नया आशियाना गांधी सागर अभ्यारण्य में बनने जा रहा है. इसको लेकर तैयारियां जोरों शोरों पर हैं. बीते दिनों गांधीसागर अभयारण्य में बन रहे चीतों के नए आशियाने में केन्या के एक प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया. छह सदस्यीय टीम 21 और 22 मई को मंदसौर और नीमच जिलों में फैले अभयारण्य पहुंची. जहां उन्होंने गांधी सागर अभ्यारण्य में बन रहे चीतों के नए ठिकाने का निरीक्षण किया।

Related Post