Latest News

शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर ध्वजारोहण का जुलूस में उमड़े श्रद्धालु भक्त।

Neemuch headlines May 23, 2024, 8:14 pm Technology

नीमच। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ राजेंद्र सूरी जैन मंदिर जैन कॉलोनी नीमच पर गुरुवार को सुबह अमित अनंत शिशु की शिष्या साध्वी शुद्धि प्रसन्ना श्री जी महाराज साहब, प्रवृधि श्री जी महाराज साहब एवं समृद्धि श्री जी महाराज साहब के पावन निश्रा में शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर पर राजमल ,सुशील कुमार, राजेंद्र, प्रथम, तन्मय ,जयवर्धन, इवान, डूंगरवाल परिवार द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। राजेंद्र सूरी राजमल पानबाई डूंगरवाल चैरिटेबल ट्रस्ट नीमच के अध्यक्ष राजेंद्र डुंगरवाल, सचिव अरुण चोरड़िया ने बताया कि 6:30 बजे मंदिर पर स्नात्र पूजन, 7 बजे सत्तरभेदी पुजन, 8:15 बजे डूंगरवाल परिवार के निवास स्थान दशहरा मैदान से ध्वजा का जुलूस मंदिर पर पहुंचने के बाद 9 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम डूंगरवाल परिवार द्वारा आयोजित हुआ । सुबह यात्रा का जुलूस नगर के प्रमुख भागों से होता हुआ जैन कॉलोनी स्थित शंखेश्वर पारसनाथ मंदिर पर पहुंचकर धार्मिक ध्वजा महोत्सव कार्यक्रम में परिवर्तित हो गया। शोभायात्रा में महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर आधारित श्रद्धालु नृत्य की मस्ती में डुबकिया लगा रहे थे।सुबह 10:30 बजे मंदिर पर पारस पंचकल्याणक पूजन शंखेकेश्वर पारसनाथ महिला भक्त मंडल द्वारा पढ़ाई गई। शाम को अंग रचना एवं 7:30 बजे 108 दीपक से परमात्मा की आरती एवं भक्ति का आयोजन हुआ।

Related Post