Latest News

मन्दसौर में ट्रक ने बाइक सवार दंपती को मारी जोरदार टक्कर, नीमच जिले की महिला की दर्दनाक मौत, एम्बुलेन्स और पुलिस की बड़ी लापरवाही आई सामने

Neemuch headlines May 23, 2024, 7:16 pm Technology

मन्दसौर। मन्दसौर शहर के मेडिकल कॉलेज के सामने दिन में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमे नीमच जिले की महिला की मोके पर ही मौत हो गयी वही उनका पति घायल हुआ। प्राप्त जानकारी अनुसार बाइक सवार पति पत्नी साथ में जा रहे थे जिनका बाइक क्रमांक MP 44 ME 0845 था उनको एक लापरवाह ट्रक चालक जिस ट्रक का पंजीयन क्रमांक PV 11 DD 7291ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी इस घटना में बाइक पर सवार महिला ममता सुथार उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कड़ी थाना कुकडेश्वर की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार महिला पुरुष दोनों दंपति थे जिसमें से महिला कि मोके पर ही मोत हो गई वहीं रहागिरो से मिली जानकारी के अनुसार सुचना देने के बाद करीब 45 मिनट तक यहां तो ना पुलिस पहुंची ओर ना ही एम्बुलेंस। ऐसे में मानवता को शर्मसार करने वाला एक अजब मामला सामने आया।

Related Post